महाराजपुर थानाक्षेत्र के सरसौल के पास नेशनल हाईवे में करीब दो सौ मीटर लंबी नालीदार सड़क राहगीरों के लिए मुसीबत बनी हुई है जिसमें आए दिन बाइक सवार गिरकर घायल हो रहे है और बड़े वाहन अनियंत्रित होकर पलटते है जिससे कभी भी बड़ा हादसा होने की संभावना है। महाराजपुर थानाक्षेत्र के सरसौल में कस्बे में फतेहपुर से कानपुर लेन में ओवरब्रिज के आखिरी छोर में करीब दो सौ मीटर की सड़क का डामर पिघलने के कारण सड़क नाली में परिवर्तित हो गई है। राहगीरों ने बताया कि इस जगह पर वह गिरकर कई बार घायल हो चुके है ऐसे में कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।