शुक्लागंज में मोहल्ला अंबिकापुरम में स्थित श्री नवदुर्गा मंदिर प्रांगण में आज वसंत पंचमी पर्व के चलते हवन-पूजन के साथ कन्या भोज का आयोजन हुआ। इसके साथ ही, श्री नवदुर्गा मंदिर सेवा समिति के तत्वाधान में वार्षिक उत्सव मनाया गया। इस दौरान कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन हुआ।