चकेरी के विनोबा नगर में राशन दुकान का सर्वर ठप होने से कार्ड धारकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ई-पॉस मशीन में अंगूठा न लगने के कारण घंटों लाइन में खड़े रहने के बाद लोग खाली हाथ घर लौट रहे हैं। तकनीकी खराबी के चलते गरीबों के सामने खाद्यान्न संकट खड़ा हो गया है।