फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: सरसौल स्टार ने 7 विकेट से जीता मैत्री क्रिकेट मैच, वरुण शुक्ला बने मैन ऑफ द मैच

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रविवार को सरसौल स्थित अपोलो क्रिकेट ग्राउंड में मैत्री क्रिकेट मैच सीजन-5 टी-20 प्रतियोगिता का रोमांचक फाइनल खेला गया। सरसौल स्टार और रिलायंस क्रिकेट टीम के बीच हुए इस मुकाबले में सरसौल स्टार ने 7 विकेट से जीत दर्ज की। मैच का शुभारंभ सुनहैला चौकी प्रभारी एसआई प्रवीण कुमार ने टॉस उछालकर और बल्ले से गेंद पर शॉट लगाकर किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी रिलायंस क्रिकेट टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। सरसौल स्टार के गेंदबाजों के सटीक प्रहार के आगे पूरी टीम 19 ओवर में 92 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। रोहित ठाकुर ने 4 ओवर में 21 रन देकर 3 विकेट लिए। छोटू तिवारी ने 4 ओवर में 17 रन देकर 3 विकेट और अमित तिवारी ने 4 ओवर में 20 रन देकर 2 विकेट चटकाकर विरोधी टीम को बड़ा स्कोर बनाने से रोक दिया। 93 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सरसौल स्टार ने संयमित बल्लेबाजी करते हुए 17 ओवर में 3 विकेट खोकर 95 रन बना लिए। टीम की जीत में प्रतीक गुप्ता और वरुण शुक्ला की नाबाद साझेदारी सबसे अहम रही। प्रतीक ने 33 रन और वरुण ने 44 रन की नाबाद पारी खेली। दोनों ने मिलकर 77 रन की अविजित साझेदारी कर टीम को आसान जीत दिलाई। शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए वरुण शुक्ला को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। जीत के बाद सरसौल स्टार के खिलाड़ियों ने ट्रॉफी के साथ मैदान पर जमकर जश्न मनाया। इस अवसर पर खिलाड़ी छोटू तिवारी ने कहा कि ऐसे मैत्री मुकाबलों से युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलता है और खेल के प्रति लगाव बढ़ता है। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन नरवल के अध्यक्ष अवनीश तिवारी ने कहा कि खेल हमेशा भाईचारे और खेल भावना का संदेश देता है। मैच के दौरान बड़ी संख्या में खेल प्रेमी और गणमान्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें