होलिका दहन के पावन पर्व पर जहां एक ओर लोग बुराई पर अच्छाई की जीत का जश्न मना रहे थे। वहीं सनातन मठ मंदिर रक्षा समिति ने इसे विरोध का जरिया बनाया। समिति के सदस्यों ने केंद्र के प्रस्तावित यूजीसी बिल को काला कानून करार देते हुए उसकी प्रतिलिपियों को होलिका की अग्नि में जलाकर अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया।