रबी की फसलों की सिचाई के लिए लंबे समय से किसानों का इंतजार शनिवार को समाप्त हो गया। भीतरगांव इलाके के साढ़ क्षेत्र से निकली रामगंगा में शनिवार सुबह पानी आने से किसान खुश हो गए। रविवार सुबह पानी उफान पर पहुंचा, तो नहर से निकलने वाली माइनरों में भी पानी पहुंचा। सिंचाई के इंतजार में रबी की फसलों को संजीवनी मिल गई है ।