कानपुर के पनकी सब्जी मंडी जाने वाले तिराहे पर जलभराव की गंभीर समस्या से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस रास्ते से रोजाना हजारों स्कूली छात्र-छात्राओं का आना-जाना होता है, जिनकी यूनिफॉर्म भी खराब हो रही है। बारिश के बाद पानी भर जाने से यहां पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। इससे न सिर्फ स्थानीय लोग, बल्कि विद्यार्थी भी परेशान हैं, क्योंकि गंदा पानी उनकी ड्रेस और जूते खराब कर देता है।