चकेरी के लोधनपुरवा अहिरवां निवासी अनूप राजपूत का 13 जनवरी को सिरोसिस की बीमारी के चलते उनका पैर का ऑपरेशन हुआ था। तब से वह अस्पताल में भर्ती है। उनका कहना है कि डॉक्टर सिर्फ एक बार सुबह राउंड लेने आते हैं। दिन में अचानक दर्द होने पर उनकी पत्नी काउंटर पर जाती है, तो कई बार काउंटर पर भी कोई नहीं मिलता है। इस कारण वह दर्द से कराहते रहते हैं।