कानपुर में साढ़-जहानाबाद मार्ग पर बना नेवादा भरथुवा बंबा पुल अब हादसों का गढ़ बन गया है। पुल पर बना अंधा मोड़ आए दिन वाहन चालकों के लिए जानलेवा साबित हो रहा है। इस मोड़ पर अक्सर अनियंत्रित होकर वाहन चालक बंबे के अंदर या सामने बनी खाई में गिर जाते हैं। लगातार छोटी-बड़ी दुर्घटनाएं होने के बावजूद, प्रशासन ने न तो मोड़ को दर्शाने वाले कोई चेतावनी बोर्ड लगाए हैं और न ही वाहनों की गति नियंत्रित करने के लिए ब्रेकर बनाए हैं।