कानपुर के नरवल स्थित मिथलेश शिवमंगल सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में शिक्षक सम्मान 2025 कार्यक्रम के दौरान बच्चों को अमर उजाला टीम द्वारा वोटिंग प्रणाली का प्रत्यक्ष अनुभव कराया गया। यहां बच्चों ने आई कार्ड देखकर और उंगली पर स्याही लगवाकर अपने पसंदीदा शिक्षकों को वोट दिया और पंचायत चुनाव की प्रक्रिया को करीब से समझा।