कानपुर में गोविंद नगर के चावला मार्केट चौराहे पर बारिश के बाद भारी जलभराव हो गया है। जलभराव के कारण सड़कों पर गाड़ियों की लंबी कतारें लग गईं और भीषण जाम लग गया। आसपास के लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह जलभराव हर साल बारिश में होता है, जिससे स्थानीय लोगों और यात्रियों को बहुत मुश्किल होती है।