कानपुर में चौबेपुर ब्लॉक के बनीगांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में सुबह 10 बजे तक स्कूल की कक्षाओं और रसोईघर का ताला नहीं खुला। स्कूल आए बच्चों को मजबूरन कक्षाओं के बाहर बैठकर पढ़ना पड़ा। ग्रामीणों ने ताला बंद कक्षाओं और रसोईघर के अलावा स्कूल परिसर में खुले में पढ़ाई कर रहे बच्चों का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।