कानपुर के भीतरगांव इलाके में विवाह समारोह के बाद पति ने अपनी नई नवेली दूल्हन के साथ सात जन्मों तक रहने का ख्वाब देखा था। हालांकि, उसे क्या पता था कि उसकी जीवन संगिनी महज 10 दिन बाद चौथी से लौटते ही भाग जाएगी। मायके पहुंचते ही दूल्हन शातिराना अंदाज में दस लाख रुपये के जेवरात और डेढ़ लाख नगदी लेकर कथित प्रेमी संग भाग निकली। बेबस पिता ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है।