कानपुर में साढ़ थाना क्षेत्र के सूलपुर गांव में चोरों ने एक घर से लाखों के जेवर पार कर लिए। चोरों ने तीन ताले और दो अलमारियों के लॉकर तोड़कर वारदात को अंजाम दिया, जबकि घर वाले सोते रहे। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस ने मौके का मुआयना किया और जल्द खुलासे का आश्वासन दिया है।