कानपुर में श्रीराम यस मेमोरियल स्कूल, भीतरगांव में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर बच्चों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से सबका मन मोह लिया। स्कूल के छोटे-छोटे बच्चों ने देवकी और वासुदेव का रूप धारण कर भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का मंचन किया। बच्चों ने कारागार में जन्म और वासुदेव द्वारा कान्हा को यमुना नदी पार कराकर गोकुल ले जाने की कथा का जीवंत मंचन किया।