कानपुर में हिस्ट्रीशीटर एजाजुद्दीन उर्फ सबलू को गोली मारने के मामले में शाहिद पिच्चा के बहनोई जीशान कुरैशी और उसके भाई फैजल को पुलिस ने बुधवार देर रात गोविंदपुरी पुल के नीचे मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। दोनों पर 25-25 हजार का इनाम है। शातिरों के पैर में गोली लगी है, जिन्हें इलाज के लिए हैलट अस्पताल ले जाया गया।