दीनदयाल नगर स्थित जुगल देवी सरस्वती विद्या मंदिर में आयोजित 46वें वार्षिकोत्सव में पहुंचे हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने कहा कि वन नेशन, वन इलेक्शन देश के हित में है और यह व्यवस्था अवश्य लागू होनी चाहिए। बिहार चुनाव पर सवाल पूछे जाने पर उन्होंने टिप्पणी करने से इनकार किया, लेकिन एक राष्ट्र–एक चुनाव पर अपने समर्थन को स्पष्ट रूप से दोहराया।