कानपुर के सरसौल स्थित कन्या कंपोजिट विद्यालय में फाइलेरिया उन्मूलन के लिए जागरूकता कार्यक्रम हुआ। पीसीआई के रामशंकर तिवारी ने बच्चों को मच्छर से फैलने वाले इस रोग (हाथीपांव) के लक्षण और बचाव बताए। आगामी 10 अगस्त से शुरू हो रहे अभियान में स्कूल, शिक्षक और ग्रामीण मिलकर जन जागरूकता बढ़ाएंगे।