भीतरगांव-साढ़ मार्ग के बिरसिंहपुर गांव के पास रिंद नदी में बना पुल क्षतिग्रस्त हो कर जर्जर हालत में पहुंच चुका है। पुल के दोनों तरफ बनी रेलिंग टूट कर गिर रही हैं। कहीं थोड़ी सी चूक होने पर वाहन सीधे 40 फीट गहरी नदी में ही गिरेंगे। इस मार्ग में रात दिन सैकड़ो की संख्या में वाहन निकलते रहते हैं। स्थानीय निवासियों ने बताया तत्कालीन यूपी सरकार के मंत्री स्व पं बेनी सिंह अवस्थी ने रिंद नदी में वर्ष 1977 के आसपास पुल निर्माण करवाया था। पुल तकरीबन 48 वर्ष पुराना हो चुका है। यह दो तहसीलों नरवल से घाटमपुर को जोड़ने के साथ घाटमपुर मुगलरोड को दिल्ली प्रयागराज हाईवे से सीधा जोड़ता है। इस मार्ग पर टौंस, साढ़, भीतरगांव कस्बा पङते हैं।