कानपुर में केशव नगर स्थित मदर टेरेसा स्कूल में कानपुर नगर एवं ग्रामीण कांग्रेस कमेटी ने एक संगठन सृजन बैठक का आयोजन किया। इस बैठक में जिला अध्यक्ष संदीप शुक्ला, प्रोफेसर प्रभात बाजपेई, और प्रवक्ता मैन्युअल सिंह को सम्मानित किया गया। यह बैठक कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से की गई थी, जिसमें कार्यकर्ताओं ने आगामी रणनीति पर चर्चा की।