घाटमपुर क्षेत्र में ड्रोन उड़ने की चर्चाओं पर पुलिस सतर्क हो गई है। एसीपी कृष्ण कांत यादव ने सभी थाना प्रभारियों और पुलिसकर्मियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर तहकीकात करें। एसीपी ने कहा कि ग्रामीणों और शहरी क्षेत्रों के लोगों को अफवाहों के प्रति जागरूक किया जाए, ताकि किसी भी तरह की गलत जानकारी फैलकर माहौल खराब न हो। साथ ही आने-जाने वाले संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ करने और उनकी गतिविधियों पर नजर रखने के भी निर्देश दिए गए हैं।