झारखंड प्रांत के हजारीबाग जनपद के अंतर्गत चौपारण थाना क्षेत्र में हुई दो ट्रकों की भिड़ंत में भीतरगांव निवासी ट्रक ड्राइवर की मौत हो गई, जबकि उसका बेटा घायल हो गया। हादसे की जानकारी बुधवार सुबह गांव पहुंची, तो मृतक के घर कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर वृद्ध मां बेहोश हो गई। ग्रामीणों के मुताबिक एक ही ट्रक में पिता पुत्र चलते थे। मृतक के घर में बृद्ध मां और उसका छोटा भाई ही है।