घाटमपुर में एनएलसी इंडिया और यूपीआरवीयूएनएल के संयुक्त उपक्रम एनयूपीपीएल ताप विद्युत परियोजना की दूसरी यूनिट शुरू हो गई है। साथ ही, परियोजना से 1320 मेगावाट का वाणिज्यिक उत्पादन शुरू हो गया है, जिसे सीएमडी प्रसन्न कुमार मोतुपल्ली ने टीम के समर्पण का परिणाम बताया।