कानपुर में रविवार सात सितंबर को चंद्रग्रहण के कारण दोपहर 12 बजे के बाद पनकी मंदिर के कपाट बंद कर दिए गए। महंत कृष्णदास व जितेंद्र दास ने भगवान पंचमुखी की पूजा, प्रार्थना व भोग अर्पित करने के बाद मंदिर में तुलसी दल स्थापित कर मंदिर को सोमवार तक के लिए बंद कर दिया। कल सोमवार को निर्धारित समय पर कपाट खुलेंगे। साफ-सफाई और ढुलाई के बाद भगवान की पूजा-अर्चना और आरती कर श्रद्धालु पनकी मंदिर के दर्शन कर सकेंगे।