चकरपुर फल एवं सब्जी मंडी में सौरभ पांडेय की अध्यक्षता में हरी सब्जी आढ़ती चकरपुर व्यापार मंडल का गठन किया गया। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेश मिश्रा ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शपथ दिलाई, जिसमें सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधायक मौजूद रहे।