अशोक नगर स्थित सम्राट गेस्ट हाउस में हाई स्कूल शिक्षक महासभा की ओर से शिक्षक सम्मान समारोह एवं संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं शामिल हुए और सम्मानित किए गए। इस अवसर पर एमएलसी अरुण पाठक मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उन्होंने शिक्षकों को समाज का मार्गदर्शक बताते हुए शिक्षा के स्तर को और ऊंचा उठाने का आह्वान किया।