कानपुर में पनकी थाना क्षेत्र के रतनपुर में मंगलवार देर रात खंभे से गिरी चिंगारी के कारण सड़क किनारे की 50 से ज्यादा झोपड़ियां चपेट में आ गई। जब तक लोग फायर बिग्रेड पुलिस पुलिस को सूचना देते आग ने विकराल रूप ले लिया। सोते समय हुई घटना के कारण अफरातफरी मच गई। किसी तरह पीड़ितों ने अपने आशियाना से भागकर जान बचाई।