भीतरगांव ब्लॉक के चिरली गांव निवासी आईटीबीपी के जवान राजवीर सिंह के पार्थिव शरीर को गंगा तट के नजबगढ़ घाट पर सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। राजवीर सिंह का पार्थिव शरीर आईटीबीपी जवानों की एक टुकड़ी सैन्य वाहन में लेकर घाट पर पहुंची। वहां जवानों ने पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें सलामी दी। राजवीर सिंह की एक दुर्घटना में घायल होने के बाद इलाज के दौरान मृत्यु हो गई थी।