फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिटो के कानपुर चैप्टर की शहर में हुई स्थापना, मूल्य आधारित उद्यमिता और समाजसेवा पर रहेगा जोर

जैन समाज के उद्योग, सेवा और सामाजिक सरोकारों को सशक्त मंच देने वाली संस्था जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन (जिटो) के कानपुर चैप्टर का स्थापना समारोह बुधवार को कैंट स्थित किंगस्टन रिसॉर्ट में मनाया गया। समारोह में संगठन के राष्ट्रीय और क्षेत्रीय पदाधिकारियों की मौजूदगी में नई कार्यकारिणी ने पदभार ग्रहण किया। साथ ही सेवा, शिक्षा, ज्ञान व आर्थिक सशक्तिकरण को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में जिटो एपेक्स के राष्ट्रीय चेयरमैन पृथ्वीराज कोठारी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हिमांशु शाह, राष्ट्रीय महामंत्री ललित डांगरी समेत राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य शामिल रहे। साथ ही उत्तर क्षेत्र के अध्यक्ष व एपेक्स निदेशक रमन जैन ने भी हिस्सा लिया। संचालन उत्तर क्षेत्र के महासचिव विकास जैन ने किया। समारोह में सर्वसम्मति से मनीष कटारिया को कानपुर चैप्टर का अध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा प्रदीप जैन, हेम जैन को सलाहकार, अमित जैन को महामंत्री, कमलेश जैन और राकेश जैन को उपाध्यक्ष, अरविंद जैन को संयुक्त मंत्री और नरपत जैन को कोषाध्यक्ष बनाया गया। महिला इकाई में अंनु जैन को अध्यक्ष, निधि जैन को मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई, जबकि युवा इकाई के अध्यक्ष प्रखर जैन और मंत्री आकांक्षा जैन बनीं। नव नियुक्त अध्यक्ष मनीष कटारिया ने कहा कि जिटो के मूल मंत्र सेवा, शिक्षा, ज्ञान और आर्थिक सशक्तिकरण को आधार बनाकर कानपुर चैप्टर समाज और उद्योग जगत के बीच सेतु की भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि संगठन का उद्देश्य केवल व्यापारिक नेटवर्क तैयार करना नहीं, बल्कि नैतिक मूल्यों के साथ उद्यमिता को बढ़ावा देते हुए समाज के व्यापक विकास में योगदान देना है। इस मौके पर लखनऊ, अलीगढ़, आगरा, वाराणसी और झांसी चैप्टर के पदाधिकारी, जैन समाज के सदस्य मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें