फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईआईटी के शोध से वैक्सीन होगी सुरक्षित और प्रभावी, अंतरराष्ट्रीय जनरल में रिसर्च प्रकाशित

Shikha Pandey Updated Tue, 21 Jul 2026 11:58 PM IST

आईआईटी कानपुर के विशेषज्ञों के शोध से अब वैक्सीन और अधिक सुरक्षित व प्रभावी बनाई जा सकेगी। उन्होंने ईपी67 नाम के एक खास मॉलिक्यूल के काम करने के तरीके और व्यवहार को अच्छी तरह से समझ लिया है। यह सी5ए नामक प्रोटीन की तरह इम्यून कोशिकाओं को सक्रिय कर सूजन को कम कर देता है। सी5ए प्रोटीन संक्रमण होने पर अपने आप बनकर प्रतिरक्षा प्रणाली को सक्रिय करता है। वैज्ञानिकों ने मॉलिक्यूल को वैक्सीन में मिलाकर चूहों पर सफल प्रयोग किया। प्रयोगशाला में मानव कोशिकाओं पर काम चल रहा है। संस्थान के बायोटेक एंड बायोइंजीनियरिंग विभाग के प्रोफेसर प्रो. अरुण कुमार शुक्ला टीम के साथ रिसर्च किया। इसे अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक पत्रिका प्रोसीडिंग्स ऑफ द नेशनल एकेडमी ऑफ साइंसेज में प्रकाशित किया गया है। कार्य में यूनिवर्सिटी ऑफ सदर्न कैलिफोर्निया के प्रोफेसर कॉर्नेलियस गाटी और यूनिवर्सिटी ऑफ क्वींसलैंड के प्रोफेसर ट्रेंट वुडरफ की प्रयोगशालाओं की मदद ली गई है। टीम में अनु दलाल, मनीष यादव, सुधा मिश्रा, मणिशंकर गांगुली, शाची सिन्हा, नबरुण रॉय, दिव्यांशी तिवारी, देबदत्ता मुखर्जी, नीलांजना बनर्जी और रामानुज बनर्जी शामिल रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें