फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : कानपुर देहात में पत्नी के छोड़कर जाने से परेशान पति ने फंदा लगा दी जान

शिखा पांडेय Updated Mon, 13 Jan 2025 06:10 PM IST

सिकंदरा थाना क्षेत्र के डुबकी पशु बाजार के पास रहने वाले एक युवक ने पत्नी के छोड़कर चले जाने से परेशान होकर फंदा लगा जान दे दी। पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया। वहीं मां और बहन बिलखती रहीं। डुबकी पशु बाजार निवासी आलोक कटियार (28) का शव घर के कमरे में साड़ी के फंदे से लटका मिला। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए। मृतक की मां विनीता कटियार ने पुलिस को बताया कि पति राजकिशोर कटियार की मौत के बाद से बेटा घर की जिम्मेदारी संभाले था। वह घर पर ही कोल्डड्रिंक की दुकान किए थे। इसके साथ ही ई-रिक्शा चलाता था। बताया कि बेटे की शादी वर्ष 2020 में अरौल थाना क्षेत्र के तेजापुर निवासी प्रिया के साथ हुई थी। चार माह पहले बहू घर छोड़कर चली गई। इसके बाद से बेटा परेशान रहने लगा। एकलौते बेटे की मौत पर रोते बिलखते हुए बताया कि बेटे ने बहू के न आने से परेशान होकर दुकान में बैठना बंद कर दिया था। रविवार की रात उसने बेटे आलोक व बेटी लक्ष्मी के साथ खाना खाया। इसके बाद बेटी के साथ वह दूसरे कमरे में लेटने चली गई। जबकि बेटा अपने कमरे में लेटने चला गया। सुबह उठने पर रोशन दान से देखा तो बेटा फंदे पर लटका था।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें