फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंस के दरबार में अप्सराओं का नृत्य देख सभी मंत्रमुग्ध हो गए

भीतरगांव कस्बे में छह दिवसीय श्रीकृष्ण लीला के तीसरे दिन रविवार की रात कान्हा की छठी उत्सव के साथ हिंडोला और मृदंगलीला का मंचन किया गया। बाल कलाकारों का सजीव मंचन देखकर दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। छठी उत्सव पर भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं के विभिन्न प्रसंग प्रस्तुत किए गए। कान्हा को पंचद्रव्य से स्नान कराने के बाद तिलक और श्रृंगार किया गया। इसके बाद छप्पन भोग अर्पित किए गए। हिंडोला लीला में कान्हा को भाई बलदाऊ के साथ झूला झुलाया गया। लीला में मंचन के दौरान दर्शाया गया कि मृदंग लीला में कान्हा ग्वालों के साथ गली गली घूमते हैं। इसके बाद मथुरा नरेश राजा कंस अपने दरबार में सेनापतियों के साथ कान्हा के अंत की योजना बनाते विचलित दिखाई देते है। कंस के दरबार में अप्सराओं का नृत्य देख सभी मंत्रमुग्ध हो गए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें