फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झींझक सीएचसी अधीक्षक के स्थानांतरण से नाराज स्वास्थ्य कर्मी काम बंद कर धरने पर बैठे

रसूलाबाद सीएचसी अधीक्षक डॉ. अमित कुमार को स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही के चलते सीएमओ ने मंगलवार रात को सीएचसी हवासपुर भेज दिया था। जबकि झींझक सीएचसी अधीक्षक डॉ. दीपक गुप्ता को रसूलाबाद सीएचसी का अधीक्षक बनाया गया था। झींझक सीएचसी अधीक्षक का स्थानांतरण होने की जानकारी पर बुधवार सुबह झींझक ब्लॉक के डॉक्टर व स्वास्थ्य कर्मी सीएचसी परिसर में हड़ताल पर बैठ गए। इससे अस्पताल आने वाले मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मौके पर पहुंचे डिप्टी सीएमओ डॉ. डीके सिंह के समझाने पर सुबह 11:30 बजे डॉक्टरों ने ओपीडी शुरू की तो मरीजों ने राहत की सांस ली। वहीं सीएचओ व एएनएम अभी भी धरने पर बैठी हुईं हैं। स्वास्थ्य कर्मियों का कहना है कि डॉ. पीयूष त्रिपाठी को झींझक सीएचसी का अधीक्षक बनाया गया है। वह पूर्व से ही विवादित हैं, उनके चार्ज लेने से स्वास्थ्य कर्मियों को कार्य करने में परेशानी होगी। अधिकारी नाराज स्वास्थ्य कर्मियों को मनाने का प्रयास कर रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें