फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : हरदोई में हल्के विरोध के बीच अतिक्रमण पर चला बुलडोजर

हरदोई जिले में रविवार से शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरु हो गया। पहले दिन पिहानी चुंगी से डीएम चौराहे के मध्य शाहजहांपुर मार्ग पर चलाए गए अभियान का लोगों ने अधिकारियों से विरोध भी किया। अधिकारियों ने जेसीबी से अतिक्रमण हटाओ अभियान जारी रखा और नाला सीमा तक अतिक्रमण को हटवाया और तुड़वाया भी। पुलिस फोर्स ने विरोध कर रहे लोगों को समझाकर शांत कराया। शहर में आवागमन और पानी निकासी की समस्या के समाधान के लिए अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरु कराया गया है, ताकि नाला-नालियों तक अतिक्रमण मुक्त कराते हुए इनकी साफ-सफाई भी कराई जा सके। प्रशासन की ओर से शुरु कराए गए अतिक्रमण हटाओ अभियान की एसपी आवास के सामने से शुरुआत हुई। यहां पर नाले के आगे फुटपाथ तक हरियाली के नाम पर किए गए अतिक्रमण को जेसीबी मशीन से तुड़वा दिया गया। जाल और टी-गार्ड आदि भी तुड़वा दिया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें