गुरु रामदास का प्रकाश पर्व गुरुवार को रतन लालनगर स्थित गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा में मूल नानकशाही कैलेंडर के मुताबिक धूमधाम से मनाया गया। इसमें कीर्तनीयों ने पहुंचकर कीर्तन गायन किया। गुरु रामदास रखो सरनाई सतगुरु बैठा-सोढ़ी बैठा सोढ़ी बादशाह शबद गायन से संगत को निहाल किया। अमृतसर से आए कथा वाचक ने गुरु रामदास के जीवन व उनकी सेवाओं के बारे में संगत को विस्तार से बताया। इसके बाद संगत के लिए गुरु का लंगर बांटा गया। कार्यक्रम में गुरुद्वारे के मुख्य सेवादार रविंद्र सिंह अरोड़ा, प्रितपाल सिंह भाटिया, हरजीत सिंह भाटिया, त्रिलोक सिंह, रविंद्र सिंह, आनंद, अमन सिंह, योगेश सचदेवा आदि मौजूद रहे।