फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: एचबीटीयू के दीक्षांत समारोह में चमके मेधावी, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने सौंपे मेडल

कानपुर हरकोर्ट बटलर प्राविधिक विश्वविद्यालय (एचबीटीयू) के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल एवं कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने मेधावी छात्र-छात्राओं को पदक और उपाधियां प्रदान कीं। इस दौरान उन्होंने छात्र-छात्राओं को ईमानदारी, नवाचार और राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पित रहने की शपथ भी दिलाई। समारोह में छात्र-छात्राओं ने शपथ ग्रहण की और विभिन्न संकायों के मेधावियों को स्वर्ण, रजत एवं अन्य पदकों से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर एचबीटीयू के कुलपति प्रो. समशेर, राजेंद्र कुमार, डॉ. एम.के. शनमुगा सुंदरम, प्रो. बी. परमार, प्रो. वंदना दीक्षित, प्रो. कौशिक, अनिल कुमार राठौर सहित विश्वविद्यालय के वरिष्ठ अधिकारी, शिक्षक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें