फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छठ पूजन के लिए सभी घाट चमाचम, नमामि गंगे घाट से पक्का घाट मिश्रा कॉलोनी तक कराई गई बैरिकेडिंग

शिखा पांडेय Updated Sun, 26 Oct 2025 11:22 PM IST

छठ पूजन के लिए नगर पालिका ने रविवार को सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। गंगा नदी के सभी घाटों को चमाचम कराया गया है। मनोहर नगर नमामि गंगे घाट से मिश्रा कॉलोनी पक्का घाट तक करीब एक किलोमीटर क्षेत्र जेसीबी से समतल कराया गया। एसडीएम सदर व सीओ सिटी ने तैयारियां का निरीक्षण किया। रविवार सुबह से शाम तक पालिका की ओर से सभी घाटों पर चाकचौबंद व्यवस्था की गई। कटान की समस्या को खत्म करते हुए वहां ढलान बनाया गया, ताकि श्रद्धालुओं को पूजन में दिक्कत न हो। शाम को एसडीएम सदर क्षितिज द्विवेदी और सीओ सिटी दीपक यादव ने तैयारियां का जायजा लिया। पालिका ईओ मुकेश कुमार मिश्रा को सोमवार शाम तक छोटी-छोटी व्यवस्थाएं भी पूरी करने के निर्देश दिए। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह को सुरक्षा को लेकर सतर्क रहने के निर्देश दिए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें