एसीपी ने शनिवार की शाम घाटमपुर मुख्य चौराहे पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान 150 वाहनों का चालान किया गया। पांच वाहनों में नंबर प्लेट न होने पर सीज किया गया। कई कारों में पुलिस, आर्मी व अन्य स्टीकर लगे होने पर चालक प्रमाण नहीं दे पाए तो उन्हें साफ कराया गया, साथ ही उन्हें हिदायत दी गई। एसीपी कृष्णकांत व थाना प्रभारी मनोज सिंह भदौरिया द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान बाइक, कार व भारी वाहन समेत 150 वाहनों के चालान किए गए। पांच वाहनों में नंबर प्लेट स्पष्ट न होने पर सीज करने की कार्रवाई की गई। एसीपी ने बताया कि आगे भी सघन चेकिंग अभियान जारी रहेगा। चेकिंग बाइक सवार और भारी वाहनों की गई थी, कार चालकों को भी चेक किया गया है। यह अभियान समय-समय पर जारी रहेगा। ताकि अपराध पर अंकुश लगाया जा सके।