फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गीता जयंती: शोभायात्रा निकालकर बनाई मानव शृंखला, श्रीमद्भावगतगीता के बारे में बताया गया

गीता जयंती पर श्रीमद्भावगतगीता वैदिक न्यास की ओर से मानव शृंखला बनाई गई। इसमें आम जनमानस, छात्र, व्यवसायियों, श्रमिकों सहित अन्य लोगों ने हिस्सा लिया। गोविंदनगर चावला मार्केट से सीटीआई चौराहे तक सनातन संगम की ओर से रथों में भगवान श्रीकृष्ण के रूप अर्जुन को उपदेश देते हुए शोभायात्रा निकाली गई। बीएनएसडी शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य बृजमोहन सिंह के नेतृत्व में गीता संदेश मानव शृंखला में छात्रों का मनोबल बढ़ाया। इसी तरह, दीनदयाल इंटर कॉलेज, ओंकारेश्वर विद्यालय, सरस्वती विद्या मंदिर डिफेंस कॉलोनी, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, यूपी कोआपरेटिव स्टेट, पीआईए, एचबीटीयू, यूपी कोआपरेटिव स्टेट, सीएसए सहित कारखानों व कार्यालयों में लघु उद्योग भारती के बैनर तले जयंती मनाई गई। श्रीमद्भागवतगीता वैदिक न्यास के संयोजक कमल त्रिवेदी ने बताया कि यह आध्यात्मिक जन आंदोलन अब विशाल वृक्ष का रूप ले रहा है। वहीं, अध्यक्ष डॉ. उमेश पालीवाल ने राष्ट्रीय गीता संगोष्ठी में मुख्य वक्ता के रूप में बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को ज्ञापन सौंपकर बिहार प्रांत में गीता के प्रसार की मांग की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें