बिगबॉस जीतने के बाद गौरव खन्ना को सलमान खान ने फिल्म ऑफर की है। इस खुशी को गौरव ने सबसे पहले अपने माता-पिता विनोद खन्ना और शशि खन्ना को फोन कर बताया इतना ही नहीं उसने अपने पापा से कहा कि सलमान के साथ मंच साझा करने का उसका सपना बिग बॉस ने पूरा कर दिया। बिग बॉस के विजेता बनने पर परिवार ने सिविल लाइंस स्थित अपने घर में एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की। गौरव ने फोन पर बताया कि बिगबॉस में रहने के बाद परिवार की याद आई, क्योंकि उसके पास उसका फोन भी नहीं था। करीब साढ़े तीन महीनें फोन बंद होने के चलते अब फोन नंबर चालू नहीं हो रहा है। इसलिए गौरव ने किसी दूसरे के नंबर से फोन कर परिवार संग खुशी जाहिर की। पिता विनोद खन्ना ने बताया कि इतने दिनों से बात नहीं हुई। जब बात हुई तो इतनी बड़ी खुशी के साथ बात हुई। हालांकि मैं और देर बात करना चाहता था, लेकिन गौरव ने किसी और के मोबाइल से फोन किया था।