शिकंजी से लेकर सलाद तक, गर्मी में नींबू की बढ़ती खपत को देखते हुए भीतरगांव इलाके के बागवान अब पेड़ों से अधिक पैदावार लेने और उन्हें कीड़ों से बचाने की जद्दोजहद में जुट गए हैं।भीतरगांव राजकीय बीज भंडार के प्रभारी शिवम उमराव बताते हैं कि नींबू के पौधों को इस मौसम में विशेष देखभाल की जरूरत होती है बागवान को नीम के तेल का छिड़काव करने से जहां फुल नष्ट नहीं होंगे वहीं फलों की संख्या अधिक से अधिक होगी जिससे पौधे न केवल फलों से लदे रहें, बल्कि तपती धूप को भी सह सकें।