फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: युवक को अगवा कर पीटने पहुंचा गैंगस्टर पिटा, क्षतिग्रस्त कर दी गई गाड़ी, तीन लोग घायल

हनुमंत विहार के जूही कलां डब्लू ब्लॉक में बर्रा के गैंगस्टर अजय ठाकुर को जमकर पीटने के बाद उसकी गाड़ी क्षतिग्रस्त कर दी गई। गैंगस्टर किसी युवक को अपनी काली रंग की स्कॉर्पियो में भरकर पीटने के लिए लाया था। लोग चीख पुकार सुन गाड़ी के पास पहुंचे तो आरोपी ने तेजी से बैक कर भागने का प्रयास किया। इस दौरान उसने एक ई-ऑटो को उड़ा दिया। जिसके बाद लोगों ने गैंगस्टर को घेर कर जमकर पीटा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल गैंगस्टर व उसके दो साथियों को हैलट अस्पताल भेजा। प्रत्यक्षदर्शी राजवीर, शेखर, राम सजीवन, बहादुर और ऑटो मालकिन सुमन ने बताया कि रविवार रात जूही कलां में खाली हुई बस्ती के पास अंधेरे में खड़ी एक काली रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी के अंदर से चीख-पुकार सुनाई दे रही थी। इसपर कुछ लोग मौके पर पहुंचे और मामला पूछा। इसी दौरान काले रंग की शीशा चढ़ी गाड़ी के चालक ने तेजी से गाड़ी बैक कर दी। इस दौरान पीछे खड़ी सुमन की ई-ऑटो को टक्कर मारते हुए स्कॉर्पियो तीन सौ मीटर तक घसीटते हुए ले गई। तेज आवाजें सुन सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट गई। गाड़ी को घेर कर युवकों को नीचे उतारा गया। आक्रोशित लोगों ने कार सवारों को पीटने के बाद गाड़ी में तोड़फोड़ कर दी। हनुमंत विहार एसओ राजीव सिंह ने बताया कि कार में बर्रा थाने का हिस्ट्रीशीटर गैंगस्टर अजय ठाकुर उसका साथी आयुष और एक अन्य युवक सवार था। पिटाई में तीनों घायल हुए हैं। जिन्हें हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें