फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व विधायक इरफान सोलंकी ने अजमेर शरीफ में चढ़ाई चादर

शिखा पांडेय Updated Sun, 05 Oct 2025 11:41 PM IST

जेल से बाहर आने के बाद पूर्व विधायक इरफान सोलंकी दरगाहों पर जाकर जियारत कर रहे हैं। रविवार को वह अपने परिवार के साथ हजरत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह अजमेर शरीफ पहुंचे और चादर चढ़ाई। इस माैके पर मीडिया से उन्होंने उत्तर प्रदेश की पुलिस व्यवस्था पर सवाल उठाया। कहा कि पुलिस विपक्ष के नेताओं पर फर्जी मुकदमे लगाकर उन्हें अंदर कर रही है। यह लाेकतंत्र के लिए ठीक संदेश नहीं है। कहा कि अब उनका पूरा ध्यान सामाजिक कार्यों पर होगा। जेल में रहते हुए उन्होंने बहुत कुछ सीखा। राजनीतिक साजिशों का शिकार हुआ लेकिन न्याय की जीत हुई। उन्होंने कहा कि पत्नी विधायक नसीम ने आवाज बुलंद रखी। सीसामऊ विधानसभा क्षेत्र के बारे में कहा कि सरकार ने वहां के लोगों को आपस में अलग करने का पूरा प्रयास किया लेकिन पानी पर लाठी मारने से पानी कभी अलग नहीं होता है। इस माैके पर उनके भाई रिजवान, मां, बेटा और बेटियां भी माैजूद रहीं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें