फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन झोपड़ियों में लगी आग, गृहस्थी का सामान व अनाज राख

कोतवाली गंगाघाट के हरिहरपुर गंगा कटरी क्षेत्र में मंगलवार दोपहर तीन झोपड़ियों में आग लग गई। इससे गृहस्थी का सामान, अनाज और भूसा जलकर राख हो गया। आरोप है कि किसी शरारती तत्व ने जानबूझकर आग लगाई है। रामू, अजय और छोटू ने बताया कि वे परिवार के साथ झोपड़ी बनाकर रहते थे। मंगलवार को वे खेत पर काम करने गए थे, लौटने पर झोपड़ियां जल रही थीं। रामू की झोपड़ी में चार क्विंटल गेहूं और दो ट्रॉली भूसा जला। उनकी पत्नी प्रेमावती ने बताया कि बेटी अंजलि की शादी के लिए जमा नगदी सोमवार को बैंक में जमा कर दी थी। अजय की साइकिल और गृहस्थी का सामान जला, जबकि छोटू का जनरेटर इंजन भी राख हो गया। सूचना पर यूपी 112 पुलिस और दमकल मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें