फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: कोयला लदी डीसीएम में लगी आग, चालक की सूझबूझ से बचा हादसा

महाराजपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार रात करीब 10 बजे कोयला लदी डीसीएम में अचानक आग लग जाने से कानपुर-प्रयागराज नेशनल हाईवे पर हड़कंप मच गया। फतेहपुर से लखनऊ कोयला लादकर जा रही डीसीएम जैसे ही नवोदय नगर ओवरब्रिज के पास पहुंची, तभी उसमें से धुआं उठता दिखाई दिया। धुआं देखकर चालक घबरा गया और उसने सूझबूझ दिखाते हुए तत्काल गाड़ी हाईवे किनारे रोक दी। देखते ही देखते डीसीएम में आग की लपटें तेज हो गईं। डीसीएम चालक भानुप्रताप निवासी फतेहपुर ने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने से कुछ देर के लिए हाईवे पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ और बड़ा नुकसान टल गया। सूचना पर पहुंची महाराजपुर थाना पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया और डीसीएम में आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है। कार्यवाहक थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि चालक से पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें