फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोपहर की धूप भी न दे सकी राहत, बढ़ी गलन से लोग बेहाल

मंगलवार को भी ठंड का असर अधिक होने से आम जनमानस बेहाल रहे। सुबह घना कोहरा छाए रहने के कारण दृश्यता कम रही। जिस कारण आवागमन प्रभावित रहा। वाहन सवार वाहनों की लाइट जलाकर निकले। दोपहर को निकली धूप भी लोगों पर बेअसर रही। सुबह-शाम अधिक गलन पड़ने से लोग ठिठुरते नजर आए। ठंड से बचाव के लिए नगर पालिका गंगाघाट द्वारा पालिका में ही महिला और पुरूषों के लिए अलग-अलग रुकने की व्यवस्था की गई है। 48 सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलवाए जाने के साथ ही 12 वार्डों में अलाव के लिए लकड़ियां आज डलवाई गईं। जिसमें मोहल्ला श्रीनगर, कंचन नगर, सर्वाेदय नगर, आदर्श नगर, चंपापुरवा, मिश्रा कॉलोनी समेत अन्य मोहल्ले शामिल रहे। सुबह दस बजे तक घना कोहरा छाया रहा। जिस कारण मुख्य मार्ग समेत नवीन और जाजमऊ गंगापुल पर दृश्यता कम होने के कारण वाहनों की रफ्तार थमी रही। यातायात विभाग के टीआई सुनील सिंह ने बताया कि वाहन सवारों को वाहनों में फॉग लाइट लगाए जाने और हेलमेट व सीट बेल्ट लगाते हुए धीमी गति से वाहन चलाने के लिए जागरूक किया जा रहा है। वहीं आज पूरे दिन लोग ठंड के कारण अलाव के सहारे रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें