भीतरगांव क्षेत्र के देवसढ़ गांव निवासी मुंशीलाल पासवान (65) कस्बा साढ़ स्थित बैंक में पेंशन के रुपये उठाने साइकिल से गये थे। वापस आते समय गंभीपुर के पास मोड़ पर तेज रफ्तार बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी। देवषड़ ग्राम प्रधान उदय नारायण गुप्ता ने बताया कि दुर्घटना के बाद मुंशीलाल की हालत काफी गंभीर थी। उन्हें भीतरगांव अस्पताल से कानपुर के हैलट रेफर किया गया था। जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। साढ़ कस्बा प्रभारी सर्वेंद्र सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया गया है।