फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रखरखाव न होने से खस्ताहाल हो रहा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम

मरहला चौराहे पर स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम रखरखाव के अभाव में खस्ताहाल होने लगा है। क्रिकेट की पिच टूट चुकी है। वॉलीबॉल और बास्केटबॉल कोर्ट की हालत भी ठीक नहीं है। रनिंग ट्रैक पर गिट्टियां बिखरी होने से खिलाड़ी दौड़ नहीं लगा पा रहे हैं। बैंडमिंटन यार्ड के टूटे जाल में रस्सी बांधकर लोग कपड़े सुखा रहे हैं। खिलाड़ियों का कहना है कि युवा कल्याण विभाग की ओर से स्टेडियम की अनदेखी की जा रही है। इससे खेल का अभ्यास करने वाले खिलाड़ियों को दिक्कत उठानी पड़ रही है। खिलाड़ी दीपेश, रामानुज तिवारी, सत्यम शुक्ला ने बताया कि रनिंग ट्रैक पर बजरी और गिट्टियां बिखरी होने से दौड़ना मुश्किल है। बैडमिंटन कोर्ट पर घास उगने के साथ नेट टूटा है साइड में लगे लोहे के खंभे भी जर्जर हैं। बास्केटबॉल और वॉलीबॉल कोर्ट की फर्श जगह-जगह से टूटी है। स्टेडियम की दर्शक दीर्घा व आसपास के क्षेत्र में गंदगी की भरमार है। वहीं, युवा कल्याण खेल अधिकारी अनिल तिवारी ने बताया कि सरकार से फंड मिलते ही यह सभी कार्य कराए जाएंगे। अनिल तिवारी ने बताया कि एक साल पहले खेलो इंडिया योजना के अंतर्गत डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम के जीणोद्धार के लिए प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया था। लेकिन अब तक फंड स्वीकृत नहीं हुआ।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें