भीतरगांव क्षेत्र के कई गांवों में पिछले तीन दिनों से आवारा कुत्तों का आतंक मचा हुआ है। कुत्तों के हमले में छोटे बच्चों और स्कूली छात्रों समेत करीब 30 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। आक्रोशित ग्रामीणों ने एक कुत्ते को पकड़कर मार डाला है, जबकि विशेषज्ञों के अनुसार फंगल इंफेक्शन के कारण कुत्ते आक्रामक हो रहे हैं।