फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजधानी मार्ग पर डिवाइडर की रेलिंग टूटी, हादसे का डर

राजधानी मार्ग पर सड़क के बीच डिवाइडर में लगी रेलिंग कई जगह से टूट गई है। ऐसे में राहगीरों को हादसे का डर बना रहता है। साथ ही छुट्टा जानवर भी डिवाइडर में घुस जाते है और पौधों आदि को नुकसान पहुंचा रहे हैं। पोनी रोड तिराहे से मरहला चौराहे के बीच करीब साढ़े तीन किलोमीटर के बीच पालिका द्वारा डिवाइडर के दोनों छोर पर चार साल पहले रेलिंग लगवाई गई थी। पोनी रोड तिराहे से मरहला चौराहे के बीच आठ स्थानों पर लगी रेलिंग जगह-जगह से टूटी है। कई जगह टूटी रेलिंग का हिस्सा बाहर की ओर निकला है, जिससे कभी भी हादसा हो सकता है। उधर, पालिका ईओ मुकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि जहां-जहां रेलिंग टूटी है वहां जल्द मरम्मत कार्य कराया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें